Saturday, September 21, 2024
spot_img

अयोध्या में मतदान की सभी तैयारियां पूरी : डीएम

अयोध्या । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का जनपद अयोध्या में पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी 2022 को होना है, जिसमें सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।  जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद अयोध्या में आगामी 27 फरवरी 2022 मतदान दिवस के दिन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये सरकार का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 1850774 मतदाता है, जिसमें 982745 पुरूष मतदाता, 867896 महिला मतदाता तथा 133 तृतीय श्रेणी मतदाता है। जनपद में कुल 2168 मतदेय स्थल है, जिसमें 10 महिला बूथ, 79 माॅडल बूथ व 429 क्रीटिकल बूथ है। उन्होंने बताया कि 271 विधानसभा रूदौली क्षेत्र में कुल 337729 मतदाता है, जिसमें 179278 पुरूष, 158413 महिला, 38 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 404 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 20 माॅडल बूथ बनाये गये है। इसी क्रम में विधानसभा 273 मिल्कीपुर में कुल 357659 मतदाता है, जिसमें 189901 पुरूष, 167757 महिला, 01 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 460 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 20 माॅडल बूथ बनाये गये है। विधानसभा 274 बीकापुर में कुल 379634 मतदाता है, जिसमें 200849 पुरूष, 178775 महिला, 10 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 427 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 06 माॅडल बूथ बनाये गये है। विधानसभा 275 अयोध्या में कुल 381532 मतदाता है, जिसमें 202687 पुरूष, 178792 महिला, 53 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 414 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 13 माॅडल बूथ बनाये गये है तथा विधानसभा 276 गोसाईगंज में कुल 394220 मतदाता है, जिसमें 210030 पुरूष, 184159 महिला, 31 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 463 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 20 माॅडल बूथ बनाये गये है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा समुचित व्यवस्था करने के निर्देश बूथ व्यवस्थापक को दिये गये है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये मा0 प्रेक्षकों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मेरे तथा सम्बंधित रिर्टनिंग आफिसर्स द्वारा समय-समय पर संवेदनशील व सामान्य बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि आगामी 27 फरवरी 2022 रविवार के दिन मतदान दिवस के अवसर पर सभी मतदाता अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहंुचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और जनपद में रिकार्ड मतदान करने का संकल्प लेते हुये पहले मतदान फिर कोई काम का पालन करें।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति