Friday, October 18, 2024
spot_img

अयोध्या : मंत्रियों के सामने डीएम व राजू दास की तीखी नोंकझाेंक

अयोध्या : मंत्रियों के सामने डीएम व राजू दास की तीखी नोंकझाेंक

JOIN

स्थल पर से ही हटा ली गई राजूदास की सुरक्षा, दास ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
सुरक्षा लेकर लोगों का प्रताड़ित करने का उद्देश्य : डीएम

अयोध्या। प्रदेश के दो मंत्रियों के सामने ही डीएम और हनुमानगढ़ी के संत राजू दास आमने-सामने आ गए। तू-तू मैं-मैं हुई। स्थल से ही दास के सुरक्षा हटा ली गई। गनर को वापस बुला लिया गया। उन्होंने सुरक्षा हटाए जाने पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। घटना राम नगरी के एक होटल में गुरुवार रात लगभग 11 बजे की है।
सरयू अतिथि भवन में रात मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह मौजूद थे। उनके साथ जिले के कुछ विधायक, दूसरे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे। बताया गया है कि चुनाव की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान अपनी बात रखने के लिए हनुमानगढ़ी के संत राजू दास भी पहुंच गए। दास बताते हैं कि उन्होंने अयोध्या में बंदिशों को लेकर शिकायत शुरू की तो अधिकारियों ने नाराजगी जताई। बात आगे बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक इस बीच डीएम के साथ राजू दास की जमकर बहस हुई। तू-तू मै-मै से मौजूद लोग सन्नाटे में आ गए। कोई कुछ बोल नहीं पाया। इसी दौरान उनकी सुरक्षा हटा ली गई। बाहर निकले तो सुरक्षा कर्मी ने बताया कि उसको जाने के लिए फोन आ गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले उनके एक सुरक्षा कर्मी को हटा लिया गया था। सुरक्षा को हटाया जाना दुखद बताया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक था। समीक्षा में हमारी बात सुनी गई। किस पर काम किया जाना चाहिए इस पर भी चर्चा हुई। वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, अयोध्या के लोग, व्यापारियों की पीड़ा पर बोले तो अधिकारी परेशान हो गए। उनको अच्छा नहीं लगा। आरोप लगाया कि प्रशासन समाजवादी मानसिकता से चल रहा है। कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें धमिकयां मिल रही हैं। उनको लक्ष्य किया जा रहा है। ऐसे समय में सुरक्षा हटा ली गई। यह दुखद है। हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी पर उनको पूरा भरोसा है। इसकी चिंता नहीं है। सनातन और हिदुत्व के लिए काम करते रहेंगे।

सुरक्षा लेकर लोगों का प्रताड़ित करने का उद्देश्य : डीएम

हनुमानगढ़ी के संत राजू दास से की गई टिप्पणी पर डीएम नितीश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य सुरक्षा प्राप्त कर लोगों को प्रताड़ित करना है। सुरक्षा समिति की बैठक में उनकी सुरक्षा पर विचार किया गया था। आपराधिक इतिहास खोजा गया तो बड़ा आपराधिक इतिहास मिला। सन् 2013, 2017 और 2023 में इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं।
कहा कि वह कभी अयोध्यावासियों को गाली देते हैं तो कभी प्रशासन को। यह ठीक नहीं है। उनसे कहा भी था कि आचरण ठीक रखना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से किसी को गाली नहीं दी जा सकती है। वह ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जिससे सुरक्षा प्राप्त हो। इसीलिए उनकी सुरक्षा हटाई गई।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति