Friday, October 18, 2024
spot_img

विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को दी जाये एक पौधा बड़ा करने की जिम्मेदारी-मा० राज्यमंत्री

विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को दी जाये एक पौधा बड़ा करने की जिम्मेदारी-मा० राज्यमंत्री

JOIN

अभियान के दौरान लगाए गए पौधों की हो नियमित देख रेख-मा० राज्यमंत्री

राज्यमंत्री व नोडल अधिकारी की मौजूदगी में लगाए गए पौधे

गोंडा। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। उसी क्रम में जनपद गोंडा में 40 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। गोण्डा के करनैलगंज में श्री राम जानकी मंदिर सकरौरा घाट, आयुष वन में राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सोमेन्द्र तोमर की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित विद्यालयों के छात्र-छात्रायें एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड सहित अन्य बच्चों को भी पौधों का वितरण माननीय राज्यमंत्री, नोडल अधिकारी, मा० विधायकगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया गया। राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज के विशेष अभियान में जितने भी पेड़ लगाए गए है, उन सभी पेड़ों को जिंदा रखा जाए उनकी समय से देखभाल हो। समय-समय पर अधिकारी भी उसकी देख-रेख करते रहे। उन्होंने कहा प्रत्येक विद्यालय के एक छात्र एवं छात्रा को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दे दी जाए और सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक वृक्षारोपण होगा वातावरण उतना ही सुंदर होगा। उन्होंने लोगों से फलदार छायादार औषधीय वृक्ष लगाने की भी अपील की। इस मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वृहद अभियान में जो पौधे लगाए गए हैं उनके सुरक्षा हेतु पर्याप्त इंतजाम किये जायें। सभी पौधों की जियो टैगिंग हो उनको पर्याप्त मात्रा में खाद पानी भी उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, महानिरीक्षक निबन्धन उ०प्र०, मा० विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली, वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, उपजिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला, एसडीईएओ वन विभाग सुदर्शन, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका करनैलगंज, जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारीगणों द्वारा पौधे लगाए गए।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति