Thursday, September 19, 2024
spot_img

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोण्डा के स्वामीनारायन छपिया मंदिर पहुँचकर की दर्शन

मसकनवा/छपिया गोंडा । भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर का पैतृक रिश्ता है मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दर्शन कर पूजन अर्चन कर गोंडा के रिश्ते को और मजबूती प्रदान किया।ठीक 11 बजकर कर 7 मिनट पर राज्यपाल का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। डी एम उज्जवल कुमार, एस पी संतोष कुमार मिश्र और सी डी ओ शशांक त्रिपाठी सहित अधिकारीयों ने राज्यपाल की
अगवानी किया। पुलिस के जवानों ने हेली पैड पर गार्ड आफ आनर्स से सम्मानित किया। राज्यपाल ने सभी का अभिवादन किया। हेली पैड से सीधी कड़ी सुरक्षा में कार से मंदिर पहुंची।3 बजे बजे वापस लौट गई ।

JOIN

अनुपम मिशन मोगरी आनंद गुजरात के संत भगवंत साहब महराज के तत्वावधान में आयोजित व्यक्तिगत धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंची राज्यपाल ने छपिया मंदिर में निज मंदिर और नूतन जन्म स्थली स्मारक में उन्होंने घनश्याम महराज का दर्शन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरू जगत प्रसाद और पंडित प्रहलाद तिवारी के साथ पूजन कराया। मुख्य अतिथि ने आरती किया। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।पवित्र नारायण सरोवर का दर्शन किया।
सभा मंडफ में अनुपम मिशन के शान्ति भाई वर्षा वेन भावी शाह टेलर ने राज्य पाल को भगवान घनश्याम का चित्र, भक्ति माता का प्रसाद साड़ी, शाल और फूल माला से सम्मानित किया। लंदन के वारीनद्र भाई और कैलिफोर्निया के भावेश भाई महंत देव प्रसाद स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी और मिशन के गुरु साहेब महराज को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालक पीटर भाई पटेल ने बताया कि मिशन के गुरु भगवंत साहब ने 5 साल पहले छपिया में आकर मोगरी में मंदिर बनाने का संकल्प किया था। मंदिर का निर्माण पूरा होने पर पुनः जन्म स्थली आकर आभार प्रकट किया।सभा मंडल को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी वेन पटेल ने धार्मिक और अध्यात्मिक प्रवचन से सभी को आह्लादित कर दिया। उन्होंने कहा कि इष्ट देव भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली पर आकर मेरी वर्षों की मनोकामना पूरी हुई। मै धन्य धन्य हो गई।भगवान घनश्याम ने मानवता और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने हरिभक्तों को संदेश दिया कि कड़ी मेहनत मानवता ईमानदारी और कार्यक्रमों के आयोजन से ही कोई स्टेट माडल स्टेट बन सकता है। गुजरात एक माडल स्टेट है ऐसी ही गुजरात माडल स्टेट नहीं बना है। वहां के लोगों ने अपने खून और पसीना एक करके अच्छा बनाया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को रोजगार और भोजन चाहिए। जिसके लिए योजना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योजना का निश्चित तय समय पर पूरा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पहले 100 करोड़ की नहर योजना को पूरा करने में 10 हजार करोड़ रूपये खर्च हो गये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पानी की कमी नही फिर भी गरीबी है। लोगों को ईमानदारी से मेहनत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, घनश्याम, बुद्ध और अनेक संतों का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। पवित्र धरती हैं। उन्होंने भगवान घनश्याम से प्रार्थना किया कि हिन्दुस्तान में अब कोरोना न आये। सभी का उन्होंने आभार व्यक्त किया।
कर्म योगी संत भगवंत महराज ने कहा कि अंदर से ह्रदय साफ रहेगा तो हमे बनावटी आवरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने मंदिर के महिमा की जानकारी हरिभक्तों को दी। मंदिर के महंत स्वामी देव प्रसाद स्वामी ने कहा कि छपिया की माटी धन्य है कि देश विदेश से हरिभक्त आते है।
मुख्य अतिथि ने लंदन से आये हरिभक्त रोहित भाई मेहता की ओर से दिये भक्ति कुल और धर्म कुल के लोगों को कम्बल और किट प्रदान किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय छपिया का निरीक्षण किया। मंदिर की ओर से विद्यालय बनाया जायेगा। शिक्षक भानू प्रताप को सम्मानित किया। साधू उत्पल दास ने राष्ट्रगान गाया। सारी जानकारी अनुपम मिशन के और कार्यक्रम के संचालक पीटर भाई ने दी।
भक्ति केशव प्रसाद, हरि दर्शन स्वामी, सहित गुजरात से आये अनेक हरि भक्त रहे।संचालक पीटर भाई, डॉ जीतू भाई, विजय भाई, हिम्मत दास, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, पार्थिव भाई, सुरेंद्र, यौगेंद्र, जगत, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज ,एस डी एम के पी भारती, खण्ड विकास अधिकारी इंद्रा वती छपियासी ओ संजय तलवार एस ओ चितवन कुमार रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति