Thursday, September 19, 2024
spot_img

अटल आवासीय विद्यालय का हुआ सजीव लोकार्पण

अटल आवासीय विद्यालय का हुआ सजीव लोकार्पण

JOIN

प्रधानमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय का किया सजीव लोकार्पण

गोण्डा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से उत्तर प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनका निर्माण लगभग 1,115 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रत्येक विद्यालय का निर्माण लगभग 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए यहां खेल के मैदान, मनोरंजन गतिविधियों के लिए क्षेत्र, एक सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट की सुविधा भी दी गई है। देवीपाटन मंडल के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण मनकापुर के सिसवा ग्राम में किया गया है। विद्यालय परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व बच्चों द्वारा देखा व सुना गया। इस अवसर पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, आयुक्त, देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा एवं प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, उपश्रमायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारीगण व विद्यालय के बच्चे व उनके अभिभावकगण व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति