Friday, September 20, 2024
spot_img

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी का ट्यूटोरियल,मौखिक परीक्षा 14 को

गोरखपुर । दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी प्रथम वर्ष(प्रथम सेमेस्टर) के संस्थागत छात्रों की ट्यूटोरियल/ मौखिक परीक्षा वर्ष 2022 का आयोजन 14 मार्च को विधि संकाय में होगा। संयोजक प्रो. अहमद नसीम ने बताया कि सुबह 9 बजे 2214270010001-2214270010050 अनुक्रमांक को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। दोपहर 12 बजे 2214270010051-2214270010100 अनुक्रमांक और दोपहर 3 बजे 2214270010101-2214270010143 अनु्क्रमांक की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।

JOIN

एलएलबी तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 12 को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलबी तृतीय वर्ष(पंचम सेमेस्टर) के संस्थागत छात्रों की ट्यूटोरियल/मौखिक परीक्षा 12 और 13 मार्च को विधि संकाय में होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विभागीय नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। सुबह नौ बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी। यह जानकारी संयोजक प्रो अहमद नसीम ने दी है।

एमए शारीरिक शिक्षा की प्रायोगिक परीक्षा 12 को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए शारीरिक शिक्षा प्रथम सेमेस्टर(सीबीसीएस) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 12 मार्च को दोपहर एक बजे क्रीड़ा कौशल केंद्र पर होगी। यह जानकारी अधिष्ठाता शिक्षा संकाय प्रो शोभा गौड़ ने दी है।

बीजे की प्रायोगिक परीक्षा 14 को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीजे स्नातक एक वर्षीय सत्र 2021-22 के प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 14 मार्च को सुबह 11 बजे हिंदी विभाग में संपन्न होगी। यह जानकारी बीजे समन्वयक प्रो राजेश कुमार मल्ल ने दी है।

अंकसुधार और बैकपेपर की परीक्षा 12 को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी गृहविज्ञान, बीएससी कृषि भाग दो और बीएससी कृषि भाग तीन वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा में शामिल ‌अभ्यर्थियों के अंकसुधार और बैकपेपर की परीक्षा 12 मार्च और 14 मार्च को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर समेत देवरिया और कुशीनगर के छह महाविद्यालयों पर होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय परिसर, सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज, बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज देवरिया और बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर को केंद्र बनाया है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति