Tuesday, September 17, 2024
spot_img

अविवि ने बी0ए0, बी0एससी एवं बी0काॅम0 प्रथम सेमेस्टर का नवीन परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया

अवध विश्वविद्यालय की बी0ए0, बी0एससी एवं बी0काॅम0 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से

JOIN

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बी0ए0, बी0एससी0 एवं बी0काॅम0 पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2022 की नवीन तिथि घोषित की। यह परीक्षा 14 मार्च से प्रारम्भ होकर 09 अप्रैल तक विश्वविद्यालय द्वारा निधारित विभिन्न केन्द्रों पर दो पाली में होगी। कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत 20 जनवरी से होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर प्रथम सेमेस्टर का नवीन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार जारी नवीनतम कोविड-19 प्रोटोकाॅल के तहत विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षा कराई जायेगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बी0ए0, बी0एससी0 एवं बी0काॅम0 प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर मेजर/माइनर वर्ष 2022 का नवीन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 09 अप्रैल, 2022 तक चलेगी। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक वही दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी। दोनों पाली में 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी सात जनपदों के 424 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति